आजमगढ़:तहसील प्रशासन ने खेल मैदान कब्जामुक्त कराया

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर तहसील प्रशासन ने शनिवार को बनावे गंगापुर स्थित खेल मैदान को कब्जा मुक्त कराया। उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह इस भूमि को पुन: खेल मैदान के रूप में विकसित करने का काम करें,उपजिलाधिकारी मेहनगर संत रंजन आदेश पर राजस्व विभाग की टीम के साथ शनिवार शाम 3:00 बजे बनावे पहुंचे,यहां उन्होंने व तहसील मेहनगर के राजस्व रिकार्ड में गाटा संख्या 111 में दर्ज रकबई 90 हेक्टेयर भूमि को सकलेन आदि लोगों से मुक्त कराने की कार्रवाई की। उक्त भूमि राजस्व अभिलेखों मे खेल के मैदान के रूप में दर्ज है,इस दौरान नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा के साथ प्रभारी राजस्व निरीक्षक रामप्यारे यादव,लेखपाल दिलीप कुमार, लेखपाल राजू विश्वकर्मा, लेखपाल सुरेश चौहान, लेखपाल राधेश्याम,एवं बनाने गंगापुर के ग्राम प्रधान व पंचायत के कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button