Mumbai news:रामभक्तों की आस्था का प्रतीक बन चुके अयोध्यावासियों के लिए
मुंबई से एक भी दैनिक ट्रेन अभी तक शुरू नही की गयी,
रिपोर्ट-अजय उपाध्याय
मुंबई: रेल मंत्रालय जहां एक तरफ पूरे देश के कोने _कोने तक रेल मार्गों का जाल बिछाने की कवायद में हरसंभव प्रयासरत है वहीं देश के जाने माने धार्मिक स्थल करोड़ों रामभक्तों की आस्था का प्रतीक अयोध्या के लिए मुंबई से एक भी दैनिक ट्रेन न शुरू किए जाने से होने से राम भक्तों में रोष व्याप्त है। खास बात यह है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर का दर्शन करने के लिए संपूर्ण देश से करोड़ों राम भक्तों का आवागमन यहां हो चुका है। जबकि बड़ी संख्या में देश और विदेश तक के राम भक्तों का निरंतर आवागमन शुरू है। उसके बाद भी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक भी दैनिक ट्रेन नहीं चलाई जा रही है। जबकि कुछ महीने पूर्व जानी मानी सामाजिक संस्था आत्मसम्मान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा द्वारा मध्य रेल के विभागीय प्रबंधक को मुंबई से अयोध्या के लिए दैनिक ट्रेन चलाने के लिए ज्ञापन भी दिया जा चुका है।
नित्यानंद शर्मा ने बताया कि आज अयोध्या का नाम देश के जाने माने धार्मिक स्थलों में से एक है। जबसे राममंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ है देश के कोने कोने से लोगों के अंदर एक जिज्ञासा है कि एक बार उन्हें राममंदिर का दर्शन करने का अवसर मिले। लेकिन दुख की बात यह है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जहां से देश और विदेश से आने वाले बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जा रहे हैं लेकिन दैनिक ट्रेन न होने से उन्हें यात्रा में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था । आत्सम्मान मंच के मुखिया नित्यानंद शर्मा के अनुसार मुंबई से अयोध्या के लिए दो साप्ताहिक ट्रेनें साकेत, तुलसी और फैजाबाद सुपर फास्ट चलाई जा रही हैं लेकिन इन ट्रेनों का टिकट मिलना नाकों चने चबाने के बराबर है। जिसके कारण मुंबई से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नित्यानंद शर्मा की ओर से रेल मंत्री से अयोध्या के लिए दैनिक ट्रेन चलाने की मांग की गई है।