लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।

बरहज तहसील क्षेत्र के भागलपुर शीतला माता मंदिर में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य जलकलश की शोभा यात्रा के साथ हुआ। ईश्वर ने भी श्रद्धालुओं को हल्की बरसात ने थोड़ी देर के लिए मौसम को खुशनुमा बना दिया। कलश यात्रा में ऐतिहासिक भींड रहा। शोभा यात्रा यज्ञ मंडप से हनुमान चौराहा होते हुए सरयू किनारे पहुंचा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलकलश भर कर यात्रा भागलपुर बाजार होकर मुख्य चौराहा से यज्ञ मंडप पहुंचा।

महिलाएं, किशोरियां और युवाओं ने पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर सरयू नदी में जल लेने के लिए निकले। कलश यात्रा में आगे-आगे घोड़े, जय श्रीराम का नारा गुंजायमान करते युवा, यज्ञाचार्य की पालकी, उसके पीछे आचार्य सुरेंद्र मिश्र, मुख्य यजमान सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर शत्रुघ्न मिश्र, रामानंद मिश्र, बृजभूषण यादव, अम्ब्रेश मणि यादव, त्रिलोकी मिश्र, रघुनाथ यादव, बेचू साहनी, कृष्ण मुरारी मिश्र, विजय जायसवाल, रोशन यादव, विनय जायसवाल, अर्जुन सिंह, अभय मिश्र, रत्नेश कुमार मिश्र, सतीश चंद जायसवाल, कृष्ण मोहन निषाद, जगत जायसवाल, कमल नयन पाण्डेय, शिव शंकर जायसवाल, शम्भू जायसवाल, राजा शर्मा, ओमप्रकाश पाण्डेय, प्रह्लाद तिवारी, रामाज्ञा मिश्र, विद्या सागर सिंह, शैलेश दुबे, ज्ञानेश्वर मिश्र, रत्नेश दुबे,मुलायम यादव, रणविजय सिंह, राधेश्याम सिंह पटेल, घनश्याम पटेल, अली चौधरी,हिमांशु सिंह, महाजन वर्मा, सत्यपाल यादव, गजेंद्र मौर्य, विरेंद्र यादव, रामानंद यादव, पप्पू सिंह, प्रदीप मौर्य, उज्जवल तिवारी, दिलीप सिंह, गिरीश चंद पाण्डेय, प्रिंस जायसवाल, नाथू प्रसाद, राणा प्रताप, छोटू, राजेश यादव, पिंटू वर्मा, कौशल किशोर यादव, अमन वर्मा, शिवम दुबे सहित हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष सम्मलित रहे। , कलश यात्रा के पूर्व ही दो महिलाओं की और कलश स्थापित करने के दौरान यज्ञ मंडप की परिक्रमा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भागलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सद्गुरु मिश्रा, दिवान धर्मेंद्र यादव, हरगोविंद सिंह सहित पुरुष व महिला कांस्टेबल तैनात रहीं।

Related Articles

Back to top button