लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मनाई गई जयंती संपादनों ने उनके जीवनी पर डाला विस्तार पूर्वक प्रकाश
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया।
इस दौरान पार्टी के जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का 8 अक्टूबर 1902 को बलिया में जन्म हुआ था। वे स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। देश में आजादी की लड़ाई से लेकर वर्ष 1977 तक तमाम आंदोलनों में जेपी का अहम रोल रहा है। जेपी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरोध के लिए जाना जाता था। उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन की वजह से इंदिरा गांधी के हाथ से सत्ता तक छिन गई थी। कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने भारतीय जनमानस पर अपना अमिट छाप छोड़ी है। उनके द्वारा दी गई समाजवाद का नारा आज भी गूंज रहा हैं। लोकनायक कहते थे कि अगर मानवता को पूंजी और सत्ता का हिंसा से मुक्ति दिलानी हैं तो समाजवाद लाना होगा। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश जी भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष थे। उनके क्रांतिकारी विचार समाजवादियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, अंजनी सरोज,
कमलाशंकर महतो, जावेद खां, कल्लन यादव, लालचंद बिंद, केश नारायण यादव व मनोज कन्नौजिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।