प्रभारी मंत्री अनिल कुमार राजभर का हुआ जोरदार स्वागत
तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज आजमगढ़ प्रभारी मंत्री अनिल कुमार राजभर का आजमगढ़ जाते हुए लालगंज में चाय चौपाल पर मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत। मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री से क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा किया तथा लालगंज के विकास के लिए मन्त्री जी से विशेष आग्रह किया।दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह एडवोकेट व भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने लालगंज क्षेत्र की विशेष समस्याओं की ओर मंत्री जी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह एडवोकेट ,ओमप्रकाश सिंह,सोनू सिंह, कृष्ण कुमार मोदनवाल संजय जयसवाल, आदर्श राय, विशाल राय, अनिल कुमार सिंह, अनिल राज गुप्त, रजनीश कान्त सोनकर आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।