संत निरंकारी मिशन की ‘वननेस वन’ के तहत वाराणसी में पौधरोपण

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद

अगस्त 13, 2023- निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा कहे गए स्वर्णिम शब्द ‘प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है’ – इस अमोलक कथन को निरंकारी मिशन कई वर्षो से विभिन्न सामाजिक धर्मार्थ गतिविधियों में भागीदारी लेने हेतु एक प्रेरक शक्ति के रूप में उपयोग कर रहा है। इन कल्याणकारी गतिविधियों में प्रायः मेगा वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण परियोजनाएँ, पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता अभियान इत्यादि सम्मिलित है। मानवता को समर्पित निरंकारी मिशन की यह सभी सेवाएं सतगुरु माता जी के निर्देशन में निरंतर क्रमवार रूप में भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जारी है। इसके पूर्व निरंकारी मिशन के सेवादारों ने पार्क व इसके आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।
सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन आशीर्वाद से ‘वननेस वन’ परियोजना के तीसरे चरण की सेवाओ को 13 अगस्त, 2023, दिन रविवार को प्रातः 8.00 बजे से ‘मेगा वृक्षारोपण अभियान’ के साथ आरम्भ किया गया ।
जिसके अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 500 से भी अधिक स्थानों पर यह अभियान चलाया गया है,आज जब पृथ्वी  ग्लोबल वाॅर्मिंग  की समस्या से जूझ रही है, तो ऐसे समय में वृक्षारोपण का महत्व और अधिक बढ़ गया है। वर्ष 2021 से कोरोना संकट ने हम सभी को प्रकृति की अमूल्य देन, प्राण वायु अर्थात् ऑक्सीजन का महत्व समझाया। साथ ही इसकी कमी से उत्पन्न होने वाले सभी दुष्प्रभावों से भी हमें भली भांति अवगत करवाया। ज्ञात रहे कि मनुष्य का जीवन जिस प्राण वायु पर आधारित है वह हमें इन वृक्षों से ही प्राप्त होती है। अतः इनका संरक्षण करना न केवल हमारा कर्तव्य है अपितु हमारे जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है।

निसंदेह निरंकारी मिशन की ऐसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button