Azamgarh news:प्रधानाचार्य व चौकीदार ने चोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले,जीयनपुर स्थित नवोदय विद्यालय का मामला

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत आजमगढ़ जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में कबाड़ बीनने वाले ने विद्यालय के पुराने सामानों की चोरी करते हुए रंगे हाथ विद्यालय के प्रधानाचार्य व चौकीदार ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले जीयनपुर कोतवाली में कर दिया l प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 13.08.2023 को समय 6.22 बजे शाम को शशिकान्त राय प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ व राजेश प्रसाद पुत्र दुर्वल राम ग्राम कैथौली थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ (विद्यालय चौकीदार) द्वारा महफुज पुत्र मो0अजीज मुहल्ला बाजार खास जीयनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष को पकड़कर थाने पर लाये और लिखित तहरीर दिया कि यह व्यक्ति विद्यालय परिसर में रखे कबाड को चुराया जा रहा था। तलाशी लेने के बाद इस व्यक्ति के कब्जे से प्लास्टिक के बोरी में पुरानी लोहे की पाईप इस्तेमाली एक फीट की चार, सडी गली व ग्लास स्टिल की पुरानी इस्तेमाली टूटी फूटी स्टिल ,डोलू पुरानी इस्तेमाली एक ,कटोरी स्टिल की पुरानी टूटी हुई एक व एलमुनियम की पत्ती बरामद किया गया। लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली जीयनपुर में मु0अ0सं0 548/2023 धारा 379,411 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार महफुज पुत्र मो o अज़ीज़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button