आजमगढ़ में चलाया गया महिला जागरूकता कार्यक्रम, सुरक्षा और जागरूकता को लेकर छात्राओं-महिलाओं को किया जा रहा है प्ररित
आजमगढ़: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है । मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज –1 दिनांक 17 अक्टूबर 2020 को प्रारंभ किया गया,तथा मिशन शक्ति फेज-2 दिनांक 14 नवम्बर 2020 को व मिशन शक्ति फेज-3 दिनांक- 21 अगस्त 2021 को प्रारंभ किया गया। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज–4 को मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को शुरू किया गया । इस अभियान के तहत जनपद आजमगढ़ में जन जागरुकता व प्रचार प्रसार पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात /नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा है । इस विशेष अभियान में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारी/कर्मचारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन कॉलेज/स्कूल,शिक्षण संस्थानों तथा ग्राम व बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर छात्र/छात्राओं को महिला व बच्चों की सुरक्षा सम्बन्धित प्रदेश सरकार व भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया जाता है, तथा हेल्पलाइन नम्बरों- 1090/1098/1076/181/112/102/108 व POSH ACT-‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न’ (रोकथाम निषेध और निवारण अधिनिय-2013) के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जागरुक किया जाता है मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-04 के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ में की गयी कार्यवाही जनपद में कुल 222 महिला बीट स्थापित किये गये हैं, जिनमें कुल 276 महिला पुलिस अधिकारी नियुक्त है । महिला बीट पुलिस अधिकारियों को कुल 10703 प्रार्थना पत्रों को आवंटित किया गया जिनका शत प्रतिशत निस्तारण कराया गया एवं 529 प्रार्थना पत्रों में एफआईआर दर्ज की गयी व 4564 प्रकरणों में निरोधात्मक कार्यवाही की गयी। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 के तहत जनपद के कुल 26 थानों में जन जागरुकता व प्रचार प्रसार का कार्यक्रम आयोजित कराया गया । जनपद में कुल 1983 ग्राम पंचायतों व 225 वार्डों में क्रमशः 5509 व 2068 कार्यक्रम आयोजित किये गये । जिनमें 630842 महिलाओं व 530345 पुरुषों ने प्रतिभाग किया जिन्हें उपरोक्त योजनाओं से लाभान्वित किया गया, तथा प्रचार सामग्री की 146295 प्रिंटेड व 1642 ऑनलाइन सॉफ्ट कॉपी वितरित की गयी ।
थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत 03 पिंक बूथ स्थापित किये गये,जिनमें *104 प्रार्थना प्राप्त हुए, जिनका शत प्रतिशत निस्तारण कराया गया, तथा 03 प्रकरणों में FIR पंजीकृत की गयी व अन्य में निरोधात्मक कार्यवाही की गयी।जनपद में नियुक्त महिला निरीक्षक/उपनिरीक्षक द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों के 27 अभियोगों में विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है एवं 6072 महिला अपराध पीड़िताओं की काउन्सलिंग की गयी।मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कॉलेज/स्कूल व शिक्षण संस्थानों का भ्रमण कर छात्र छात्राओं को महिला एवं बच्चों की सुरक्षा से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों *1090 o 1098] 1076] 181] 112] 102]108] व POSH ACT-‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न’ (रोकथाम निषेध और निवारण अधिनिय-2013) Good Touch,Bad Touch के बारे में प्रचार प्रसार किया जाता है,वर्तमान समय में प्रदेश सरकार व भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं *जैसे-1. निराश्रित महिला पेंशन योजना 2. निराश्रित विधवा पेंशन योजना 3.जननी सुरक्षा योजना 4.मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 5. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 6. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ 7. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 8. मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना 9. दहेज से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता 10. महिला पुलिस रात्रि एस्कोर्ट योजना संचालित किया जा रहा है,जिसका प्रचार प्रसार बीट में नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा कराया जा रहा है जिससे अधिकाधिक महिलाओं व बालकों को लाभ प्राप्त हो सके।रानी लक्ष्मी बाई सम्मान कोष योजना के तहत पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता व पुनर्वास हेतु वर्ष *2023 से 2024 तक कुल 28 लाभार्थी महिलाओं कुल 99 लाख रूपये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया गया, मिशन शक्ति विशेष अभियान को सफल व प्रभावी बनाने में जनपद में नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों व महिला बीट पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस कार्यालय में नियुक्त निम्न अधिकारियो/कर्मचारी का विशेष योगदान रहा-