Azamgarh news:कृषि महाविद्यालय कोटवा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट: चंदन शर्मा

आजमगढ़।कृषि महाविद्यालय कोटवा में 77वे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय के उद्देश्य से रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम विभिन्न धार्मिक और पौराणिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है इसका उद्देश्य छात्रों को आध्यात्मिकता की दिशा में मार्गदर्शन करना है कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना और वेद मंत्रों के साथ की गई, जिसमें सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और अतिथियों ने भक्ति और श्रद्धा के साथ भाग लिया । महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और पूजा अर्चना की । उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को दिशा देते हुए भक्ति भाव में डूब कर आजादी के जश्न मनाया जाए की बात कही और कहा की महादेव का आशीर्वाद ऐसे ही सभी पर रहे I इस कार्यक्रम के आयोजन से
संपूर्ण महाविद्यालय हर हर महादेव के जएकारों से गूंज उठा । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक डॉ विनय कुमार सिंह, डॉ संदीप पांडे, डॉ विनोद कुमार, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ प्रकाश यादव, डॉ विनीत प्रताप सिंह, डॉ रेनू गंगवार, डॉ आकांक्षा तिवारी, एवं डॉ टी पंडिआराज एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के सभी वैज्ञानिक आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button