Azamgarh news:लाठी डण्डे की मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु, चार आरोपी गिरफ्तार बाकी फरार

रिपोर्ट:शिवलाल यादव

निजामाबाद/आज़मगढ़ ।निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के सहरिया गाँव निवासी सालेहा परवीन पत्नी अबुजैद ने मंगलवार को मुकामी थाना में तहरीर दी कि उसे तथा उसके पति अबुजैद पुत्र इस्लाम को विपक्षीगण द्वारा घास काटने को लेकर विवाद करते हुये लाठी डंडा व फावड़ा से हमला किया गया जिससे वादी का पति अबुजैद बेहोश हो गया । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर बहादुर पुत्र लालता, मुन्ना पुत्र लालता ,नन्हू पुत्र लालता ,घन्नू उर्फ छन्नू पुत्र लालता , पप्पू पुत्र लालता, रोहित पुत्र बहादुर लालता पुत्र लसगरी समस्त निवासीगण सहरिया थाना निजामाबाद आजमगढ़ का अभियोग पंजीकृत किया गया ।बताया जाता है कि इलाज के दौरान वादी के पति अबुजैद पुत्र इस्लाम की मृत्यु हो गई ।जिससे मुकदमा में धारा 302 भादवि की वृद्धि की गई । उच्चाधिकारीगम के आदेश के क्रम में अभियुक्तगण की त्वरित गिरफ्तारी हेतु मैं थानाध्यक्ष मय हमराह क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग के मामले मे वांछित 04 अभियुक्तगण शेरपुर तिराहे के पास मौजूद है कही जाने की फिराक मे है जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते है मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण , मुन्ना पुत्र लालता घन्नू उर्फ छन्नू पुत्र लालता ,रोहित पुत्र बहादुर , लालता पुत्र लसगरी समस्त निवासीगण सहरिया थाना निजामाबाद आजमगढ़ को मौके से समय करीब 12.05 बजे उक्त अभियोग मे वांछित होने की वात वताकर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तगण के निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 02 डंडा, 1 लाठी. 1 फावड़ा को घटनास्थल सहरिया के समीप स्थित झाडी के पास से बरामद किया गया तथा अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया गया। वादिनी द्वारा लगाये गये आरोप के सम्बन्ध मे अभियुक्तगण से पूछताछ किया गया तो सभी अभियुक्त अपने जूर्म को कबूल कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button