Azamgarh news:कंप्यूटर ऑपरेटर थाना गंभीरपुर ज्ञान चंद यादव को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

रिपोर्ट: राजेन्द्र प्रसाद
बिंद्राबाज़ार/आजमगढ़:कंप्यूटर ऑपरेटर थाना गंभीरपुर ज्ञान चंद यादव को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 12 अगस्त 2023 को सायं काल अपने कैंप कार्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी गण के साथ की गई समीक्षा बैठक के दौरान 10 दिवस एवं सात दिवस सेअधिक थाना वार लंबित पार पत्र प्रत्यावेदनों की समीक्षा किए जाने पर थाना गंभीरपुर पर कोई भी पार पत्र प्रत्यावेदन लंबित होना नहीं पाया गया थाना गंभीरपुर कार्यालय में पासपोर्ट से संबंधित पत्रावलीयो का उत्कृष्ट श्रेणी का रखरखाव करते हुए नियमित समीक्षा आदि के माध्यम से समस्त प्रकरणों का सम्यक निस्तारण कराए जाने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान के उपलक्ष में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसे गंभीरपुर पुलिस में खुशी की लहर दौड़ गई



