सपाइयों द्वारा मनाई की गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती
उनके चित्र पर माल्यार्पण कर डाला गया विस्तार पूर्वक प्रकाश

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। समाजवादी पार्टी के कंसापुर में स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सपाइयों ने जीवन परिचय से संकल्पित हुए।
इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने महर्षि वाल्मीकि के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता हैं। जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने संस्कृत मे रामायण की रचना की। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। उन्होंने कहा कि रामायण एक महाकाव्य है। जो कि प्रभु श्रीराम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाता है। वाल्मीकि ने संस्कृत के प्रथम महाकाव्य की रचना की थी। जो रामायण के नाम से प्रसिद्ध है। प्रथम संस्कृत महाकाव्य की रचना करने के कारण महर्षि वाल्मीकि आदिकवि कहलाएं।
इस मौके पर औराई विधानसभा की पूर्व अंजनी सरोज, कल्लन यादव, संतोष यादव, लालचंद बिंद, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, रवि यादव, महेंद्र गोंड, दिलीप भीम कनौजिया, सूबेदार विश्वकर्मा, सुभाष पासी, गामा यादव, विनोद यादव, राधेश्याम यादव व मनोज कन्नौजिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया।



