जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित हुआ स्वागत कार्यक्रम
पार्टी के नवनियुक्त फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम भेंटकर किया गया स्वागत

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी के गिरधरपुर में स्थित कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस के नवनियुक्त फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन ने स्वागत किया।
इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्र शक्ति, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अब्दुल, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव असलम हाशमी, जिला महासचिव राजेंद्र कुमार मौर्य आदि का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया। सभी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि
अब सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। फ्रंटल संगठन के जिलाध्यक्ष शीघ्र ही अपनी एक मजबूत संगठन तैयार करें। संगठन में उन्हीं को ही जिम्मेदारी दे जो काम करने वाले हैं। ताकि जिले में कांग्रेस को मजबूत बनाया जा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों को लेकर मुखर हो और संघर्ष करें।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष माबूद खां, सुरेश मिश्र, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, वसीम अंसारी, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, सुबुक्तगीन अंसारी,
नाजिम अली, हरिश्चंद दुबे, महेश मिश्र, आजाद हुसैन, शमशीर अहमद, सुरेश प्रकाश तिवारी, रोहित पांडेय, सूबेदार सिंह, वारिश अंसारी, अरुण तिवारी व इस्लामुद्दीन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।



