Azamgarh news:नकदी समेत जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ,सीढ़ी के सहारे घर में घुसे

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशनपुर काशीनाथ के राजस्व गांव नूरुद्दीनपुर में बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर घर में रखें जेवरात व अन्य नगदी उठा ले गए परिजनों को सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो थाना गंभीरपुर में लिखित सूचना दिया,थाना गंभीर को दिए गए प्रार्थना पत्र में रमेश यादव पुत्र हीरा लाल यादव ने लिखा है कि वह ग्राम नुरुद्दीनपुर, थाना- गम्भीरपुर जिला आजमगढ़ का निवासी है।17 अगस्त को सुबह परिवार के लोग जब सो कर उठे तो देखे कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। परिवार के लोग अन्दर गए तो अन्दर कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था एवं घर के अन्दर बाहर से सीढ़ी लगाकर छज्जी पर रखे गए तीन बक्सा को उठा ले गए थे। घर से लगभग 200 मीटर दूर खेत में बाक्सों को तोड़कर उसमे रखे कीमती सामान आभूषण जिसमें नथिया एक , मंटीका – एक, मंगलसूत्र एक,पैजेब-एक, करधन -एक, अंगूठी-एक, एरन-एक, पायल-चार लोकेट-तीन चैन-एक, बाली -दो, नथूनी-दो, मीना- 8 एवं 35000 रु नकद उठा ले गए और सामान बिखरा पड़ा हुआ था।पुलिश को सूचित किया गया, पुलिश मौके पर पहुंची, उनकी उपस्थिति में टूटे तीन बॉक्सों एवं वहीं बिखरे हुए बचे सामानों को लाया गया। उन्होंने गम्भीरपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button