Azamgarh news:गोवंश व एक अदद देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस होन्डा कार पिकअप के साथ तीन अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़ जिले के गम्भीरपुर थाने की पुलिस ने गोकशी का आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को उ0नि0 मुरारी मिश्र व उ.नि. राकेश चन्द त्रिपाठी मय हमराह सहित क्षेत्र में भ्रमणशील थे की सूचना प्राप्त हुई कि तियरी मनिराम हरिजन बस्ती के किनारे महुआ के पेड़ के नीचे एक पिकअप पर कुछ लोगों द्वारा प्रतिबंधित पशुओं को वध करने हेतु लाद रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुँचकर तीन व्यक्तियों-इरशाद अहमद (19)पुत्र इस्लाम नि.डांडा थाना कोपागंज (मऊ)-प्रवीन कुमार प्रजापति (27)पुत्र बेचन प्रजापति नि.कुंडा शरीकपुर थाना मधुवन मऊ-खलीकुज्जमा उर्फ खालिक (51)पुत्र फैय्याज अहमद नि.अरैला (शंमोपुर)थाना रानीपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया व दो व्यक्ति निकले। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1- 03 अदद गोवंश (एक अदद बछड़ा, एक अदद गाय, एक अदद सांड़) 2- खलीकुज्जमा के पास से एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 व 800 रुपये नगद तथा एक अदद मोबाइल IQO फोन 3- एक अदद पिकअप रजि0 नं. UP 61 B T0499 4- एक अदद होन्डा WRV कार रजि0 नं. UP32JE9054 बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 1- मु.अ.स. 279/23 धारा 3/5A/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ 2- मु.अ.स. 280/23 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना गम्भीरपुर पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button