उत्तर मुंबई संसदीय क्षेत्र से दिग्गज नेता पीयूष गोयल ने उम्मीदवारी का पर्चा भरा
भाजपा-महायुति कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया जोरदार शक्ति प्रदर्शन
ब्युरोरिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई: उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा और महायुति के प्रत्याशी पीयूष गोयल ने बोरीवली (पूर्व) में प्रसिद्ध श्री पुष्टिपति गणेश के दर्शन करने के बाद मंगलवार को बांद्रा कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ दिग्गज नेतागण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, सां.गोपाल शेट्टी और मुंबई भाजपा अध्यक्ष एड.आशीष शेलार भी उपस्थित थे।
पिछले एक महीने से अपने निर्वाचन क्षेत्र में तूफानी प्रचार कर रहे पीयूष गोयल अपनी पत्नी सीमा के साथ नैन्सी कॉलोनी में श्री पुष्टिपति गणेश मंदिर गए और गणेश प्रतिमा के दर्शन किए। इस मौके पर गोयल दंपत्ति ने स्थानीय कोली समुदाय की लाल टोपी पहनी। इसलिए उपस्थित नागरिकोंने उन्हें खूब सराहा। इस समय उनके साथ भाजपा और महायुति के शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे समूह) अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस, मनसे और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया जैसी तमाम पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहां से हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर ढोल नगाड़े और गगनभेदी घोषणाओं की ध्वनि के साथ पीयूष गोयल संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान तक आए। तत्पश्चात बांद्रा कलक्ट्रेट स्थित चुनाव कार्यालय के लिए रवाना हुए। नामांकन पत्र दाखिल करते समय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, सां.गोपाल शेट्टी, उत्तर मुंबई के मुख्य चुनाव अधिकारी वि.योगेश सागर, भाजपा जिला अध्यक्ष गणेश खनकर और अनेक गणमान्य विधायक उपस्थित थे।
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मतदाता पिछले दो वर्षों में राज्य में महायुति द्वारा किए गए कार्यों और केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा दस वर्षों में किए गए कार्यों को स्वीकार करेंगे।
जनता का प्यार और आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। देश में चल रही विकास यात्रा जारी रहने की बात कहते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि हम उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाएंगे और बुनियादी ढांचे, परिवहन प्रणाली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे सभी क्षेत्रों में विकास कार्य करेंगे।