देवरिया:महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉक्टर भीमराव

रिपोर्ट: भगवान उपाध्याय

बरहज/देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत श्री अनन्त इंटरमीडिएट कॉलेज सतरांव में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का अयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय कुमार(असिस्टेंट प्रोफेसर बी. आर. डी. पीजी कॉलेज) विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर रामसमुज, देवेश कुमार और विजय शंकर रजक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय कुमार ने डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीपप्रज्जवलित कर किया। संजय कुमार, रामसमुज, सरोज कुमार देवेश आदि लोगों को बताया कि समाज में व्याप्त छूआछूत, दलितों, महिलाओं और मजदूरों से भेदभाव जैसी कुरीति के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले बाबा साहेब को भारतीय संविधान का आधार स्तंभ माना जाता है। विरहा गाइका सरोज त्यागी ने अपने विरहा से लोगों समाज में फैली बुराईयों के बारे में सचेत किया।दलितों की स्थिति में सुधार लाने के लिए उन्होंने काफी काम किया और छूआछूत जैसी प्रथा को खत्म करने में उनकी बड़ी भूमिका थी। इसलिए उनको बौद्ध गुरु माना जाता है। उनके अनुयायियों का मानना है कि उनके गुरु भगवान बुद्ध की तरह ही काफी प्रभावी और सदाचारी थे। उनका मानना है कि डॉ. आंबेडकर अपने कार्यों की वजह से निर्वाण प्राप्त कर चुके हैं।इसके अयोजन आनन्द कुमार, मकसूद आलम और संचलन शैलेश कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में विजय शंकर रजक, उमेश यादव,डॉक्टर अनुज यादव,सरोज कुमार, अखिलेश सिंह,सतीश चन्द्र, जितेंद्र कुमार,सन्तोष यादव, उज्जवल श्रीवास्तव,शारदा कुशवाहा,अमला प्रसाद,मुकेश आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button