पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
नौनिहाल रहे आकर्षण का केंद्र, चलाई 26 किलोमीटर साइकिल

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोहीl भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी की अध्यक्षता में सुबह गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से एक पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा निकाली गयी।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एस एस यादव और समाजसेवी बेचन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
*आज की यात्रा की रोचक बात रही कि नन्हे नन्हे बच्चे आलिम खान, अबू हुरैरा अंसारी, अबू दर्दा अंसारी और हसन रजा खान ने भाग लेकर 26 किलोमीटर साइकिल चलाई और लोगों को जागरूक किया।*
साइकिल यात्रा आरंभ होकर गोपीगंज, पड़ाव, पावर हाउस, चक पड़ौना, छतमी, जंगीगंज, सूफी नगर, वहीदा मोड़ होते हुए मंगापट्टी पहुंची।
वहां पहुँचने पर इग्नू अध्ययन केंद्र के पूर्व संयोजक मास्टर इम्तियाज अंसारी व सेराज अहमद शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष सेराज अहमद बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे और सभी साइकिल चालकों का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मास्टर इम्तियाज अंसारी ने कहा कि सुबह उठकर योग व्यायाम करना हमेशा से फायदेमंद रहा है।
मास्टर इम्तियाज अंसारी और सेराज अहमद ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और साथ ही साथ साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हुए। साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर मंगापट्टी, सुधवै, सुभाष नगर, गोधना, बड़ागांव, जंगीगंज के आस पास का भ्रमण करते हुए *वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम* का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र डीघ में इसका समापन हुआ ।
बताते चले की पुरेगुलाब गोपीगंज निवासी अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को 2021 से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा नेपाल, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है। वही अताउल अंसारी के इस पहल की लोगों मे खूब सराहना हो रही है। साइकिल यात्रा में रियाज अंसारी, मोहम्मद इलियास कैप्टन, सरफराज अहमद, मुश्ताक अंसारी, आफताब खान, वकील अहमद, जावेद अंसारी, प्रेम पाल, आफताब आलम, सोहराब अंसारी, अबरार हाशमी, प्रवीण सिंह टंडन, हसनैन अली, परवेज आलम, वैस अंसारी, नुमान अंसारी, एहसान अंसारी, अजीम अंसारी, महमूद आलम, राजीव जायसवाल, महेंद्र यादव, कमलेश कश्यप, प्रमोद मौर्य, आलम अंसारी, इम्तियाज अहमद, फैज अली, इलहाम अंसारी, अफ़ान अंसारी, साद अंसारी, युसूफ अंसारी, किशन यादव, अमन यादव, हजारी लाल, प्रियांशु यादव, आदर्श विश्वकर्मा, साहिल विश्वकर्मा समेत आदि रहे।



