30 वां सालाना एक रोजा गुम्बदे खजरा कांफ्रेंस आज

हिंदुस्तान के मायनाज़ उल्मा-ए-कराम व शोअरा-ए-इस्लाम सरज़मीने परसीपुर में: मौलाना महफूज आलम

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोहो/चौरी। सरज़मीने रोटहां परसीपुर में हबीबिया इंतेजामिया कमेटी सोसाइटी द्वारा 30 वां एक रोजा अज़ीमुश्शान गुम्बदे खजरा कांफ्रेंस 26 अक्टूबर बाद नमाज एशा मुनक़्क़ीद किया गया है। इंतेजामिया कमेटी के सरपरस्त हज़रत अल्लामा व मौलाना महफूज आलम ने बताया कि कांफ्रेंस में हिंदुस्तान के माएनाज उल्मा-ए-कराम व शोअरा-ए-इस्लाम तशरीफ़ ला रहे है। जिनमे हजरत अल्लामा व मौलाना अल्हाज मुफ़्ती अख्तर हुसैन अलीमी काजी-ए-शहर (सन्त कबीरनगर), खतीबुल हिंद हजरत अल्लामा मौलाना अल्हाज मुफ़्ती मोहम्मद हम्माद रज़ा (मुरादाबाद), खतीबे जीशान हजरत मौलाना कारी जिकरुल्ला मक्की रिजवी (बरैली शरीफ), बुलबुले बंगाल हजरत मौलाना कारी निसार अहमद (कलकत्ता), हजरत मौलाना फैसल अशरफी, मौलाना मुख्तार अहमद रजवी, मौलाना अब्दुल समद अपनी नूरानी व हक्कानी तकरीर से लोगो के दिलो को मुनव्वर व मुजल्ला फरमाएंगे। मौलाना ने बताया कि कांफ्रेंस में बुलबुले बागे मदीना शायरे इस्लाम अब्दुल वाहिद अंसारी (मालेगांव), शायर एहसान शाकिर (आज़मगढ़), ज़ाहिद रज़ा (कलकत्ता), अरक़म बनारसी, ताज हबीबी (इलाहाबादी), हाफिज तस्लीम रज़ा (मुम्बई), शोएब रजा वारसी इसके अलावा दीगर उल्मा व शोअरा तशरीफ़ ला रहे है।

मौलाना ने कहा कांफ्रेंस में औरतों के लिए पर्दे के माकूल इंतेजाम रहेगा। मौलाना ने कहा कांफ्रेंस में उमड़ते हुए सैलाब की तरह आ कर अपने दिलो को मुनव्वर व मुजल्ला करें।

Related Articles

Back to top button