गाजीपुर:खरीदारी कर घर लौट रहे किन्नर को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

रिपोर्ट:सुरेश चंद पांडे

गाज़ीपुर:नन्दगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरहपुर बाज़ार से खरीदारी कर घर लौट रहे किन्नर को मोटरबाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर फरार हो गये। जिसे गम्भीर हालात में जिला अस्पताल रेफर किया गया।मिली जानकारी के अनुसार नन्दगंज थाना क्षेत्र बरहपुर गांव निवासी गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय उम्र 24 वर्ष पिता गणेश उपाध्याय सोमवार शाम बरहपुर बाज़ार से खरीदारी करके घर लौट रहा था तभी पिछे मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी और फरार हो गये। गोली गंगा किन्नर के बाएं कंधे पर लगी और वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और और थाना नंदगंज में इसकी सूचना दी थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। वही घायल किन्नर को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने घायल किन्नर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किन्नर पर किन लोगों ने गोली चलाई है यह जांच की जा रही है बहुत ही शीघ्र हमलावरों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा किन्नर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है वही शाम के समय गोली चलने से लोगों में दहशत बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button