पुर्व केन्द्रीय मंत्री के हाथों अमृत महोत्सव पर श्री गंगा दशहरा उत्सव स्मारिका का प्रकाशन

Publication of Shri Ganga Dussehra Festival Souvenir on Amrit Mahotsav by former Union Minister

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – भिवंडी मे कार्यरत श्री भिमेश्वर संस्थान, ब्राह्मण आली के तत्वावधान में श्री गंगा दशहरा उत्सव का शतकोत्तर अमृत महोत्सव वर्ष के रुप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पुरानी यादों को समेंटे एक विशेष स्मारिका तैयार की गई है। जिसका प्रकाशन समारोह कीर्तन शिरोमणि श्री हरिभक्त परायण मनोहर बुवा दीक्षित व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल के हांथों संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में श्री भिमेश्वर संस्थान के सरपंच अशोक कुलकर्णी भी मंच पर उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने कहा, “भिमेश्वर संस्थान ने पीढ़ियों को संस्कार और विचारों की समृद्धि प्रदान की है। इससे समाज के विकास में बुद्धिमान पीढ़ियों का निर्माण हो रहा है। वाचन संस्कृति को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों के लिए इतिहास को संरक्षित करना आवश्यक है। श्री भिमेश्वर संस्थान इस कार्य को स्मारिकाओं के माध्यम से कुशलतापूर्वक कर रहा है। मैं आशा करता हूं कि यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस तरह का उदगार पुर्व केन्द्रीय मंत्री ने कही है । “कीर्तन शिरोमणि ह. भ. प. मनोहर बुवा दीक्षित ने स्मारिका के प्रकाशन का सौभाग्य प्राप्त करने पर कृतज्ञता व्यक्त की और संस्थान द्वारा वर्षभर किए गए विभिन्न उपक्रमों की सराहना की।इस अवसर पर कार्यक्रम का प्रारंभिक भाषण यशवंत कुंटे ने दिया। वहीं, उत्सव समिति और ग्रामवासियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष प्रयास किए।

Related Articles

Back to top button