डाला गया दिव्यांग बच्चों के चौमुखी विकास पर प्रकाश
दिव्यांग बच्चों के पैरेंट्स काउंसिलिंग का द्वितीय चरण के कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। ब्लॉक संसाधन केंद्र भदोही में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लॉकस्तरीय एनवायरमेंट प्रोगाम के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के पैरेंट्स काउंसलिंग का द्वितीय चरण के कार्यक्रम का सोमवार को आयोजन किया गया। जिसमें 50 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने दिव्यांग बच्चों के चौमुखी विकास पर प्रकाश डालते हुए किया।
इस दौरान डॉ.जयप्रकाश सिंह द्वारा दिव्यांग बच्चों में आने वाली चुनौतियां उनके निराकरण के विषय में विस्तार से बताया। वहीं रिसोर्स पर्सन श्याम बहादुर यादव द्वारा बच्चों को चौमुखी विकास तथा बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के प्रति सभी अभिभावकों को जागरूक किया गया। सहायक अध्यापक चेतनीपुर अनिल कुमार वर्मा ने अपने जीवन के संघर्ष को प्रेरणा स्वरूप बताया गया। इसके साथ ही स्पेशल एजुकेटर मनोज सिंह, विवेक पाठक, विजय कुमार मौर्य व सरिता मिश्रा द्वारा दिव्यांग बच्चों को मिलने वाले सुविधाओं और उपकरणों तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। तत्पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा आगामी काउंसलिंग में अपने विचारों को रखने के लिए सभी अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।



