विशेष किशोर पुलिस इकाई की हुई मासिक समीक्षा बैठक। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

देवरिया।

देवरिया । पुलिस लाईन देवरिया के प्रेक्षा गृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक माह जनवरी, 2025 का आयोजन ओम प्रकाश तिवारी डिप्टी लिगन डिफेन्स प्रतिनिधि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की अध्यक्षता में किया गया है।

बैठक का संचालन जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा एजेण्डावार समीक्षा बिन्दू पर चर्चा करते हुये जे0जे0एक्ट-2015, बाल-विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, केन्द्रीय दत्तक ग्रहण अधिकरण ’कारा’ के माध्यम से बच्चो को गोद दिये जाने (एडाप्सन), बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाये जाने हेतु हाट स्पाट चिन्हित किये जाने एवं बच्चो को मुख्य धारा मे जोड़े जाने के बारे मे जानकारी दिया गया। इसके साथ ही जनपद को बाल विवाह से मुक्त बनाये जाने के अभियान के बारे मे चर्चा किया गया।

बैठक मे विवेकानन्द मिश्र सदस्य बाल कल्याण समिति के द्वारा बाल कल्याण समिति के कार्याे के बारे मे जानकारी दिया गया। प्रमिला गुप्ता सदस्य किशोर न्याय बोर्ड के द्वारा विधि विरूद्ध बालको एवं किशोर न्याय बोर्ड से सम्बन्धित बातो से अवगत कराया गया। नीतू भारती प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर के द्वारा वन स्टाप सेन्टर के गतिविधियो एवं कार्यो महिलाओ एवं बालिकाओ के प्रबन्धन से सम्बन्धित बातो के बारे मे जानकारी दिया गया। संजय कुमार शर्मा उप मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा बच्चो की उम्र परीक्षण से सम्बन्धित विषयो के बारे मे जानकारी दिया गया। दिनेश कुमार श्रम विभाग के द्वारा बाल श्रम एवं श्रम विभाग के योजनाओ के बारे मे जानकारी दिया गया। अखलाख अहमद उप निरीक्षक प्रभारी थाना ए.एच.टी.यू. के द्वारा अपने से सम्बन्घित विषयो के बारे में जानकारी देते हुये नियमानुसार कार्य किये जाने के बारे मे बताया गया। बैठक में ओम प्रकाश तिवारी प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जे.जे.एक्ट के प्राविधानो के अन्तर्गत बच्चो को सुरक्षित करते हुये बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किये जाने के बारे मे बताया गया।

बैठक में अनिल कुमार सोनकर जिला परिवीक्षा अधिकारी, आकाश सिंह कुशवाहा एव सत्यपाल चैहान आरक्षी थाना ए0एच0टी0यू0 तथा समस्त थानो पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button