मकर संक्रांति पर ग्राम प्रधान डॉक्टर जनार्दन कुशवाहा करेंगे कंबल वितरण। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया।

मईल ,देवरिया।

भागलपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौना गढ़वा में मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम प्रधान , डॉ जनार्दन कुशवाहा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर गरीबों को कंबल वितरण किया जाएगा।वर्तमान ग्राम प्रधान डा जनार्दन कुशवाहा द्वारा विगत 2002 से अनवरत कंबल वितरण किया जाता रहा है। डॉ कुशवाहा ने दिन के 11:30 बजे अपने आवास पर गरीबों में कंबल वितरण करेंगे । उक्त आशय की जानकारी ग्राम प्रधान एवं प्रदेश संगठन मंत्री राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन उत्तर प्रदेश डॉ जनार्दन कुशवाहा ने दी है।

Related Articles

Back to top button