मनरेगा में फर्जीवाड़े का रोजगार सेवक भदौरा पर लगा आरोप…

रिपोर्ट सुरेश पांडे
गाजीपुर:- भांवरकोल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भदौरा के ग्राम प्रधान बिट्टू सिंह कुशवाहा ने रोजगार सेवक पर मनरेगा में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हूऐ खण्ड विकास अधिकारी को पत्र लिखा है।
बिट्टू सिंह कुशवाहा ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया है की रोजगार सेवक अशोक कुशवाहा द्वारा मनरेगा मनियां में राष्ट्रीय राजमार्ग से मनियां मार्ग पर पटरी मरम्मत कार्य बताकर 80 से ज्यादा मजदूरों को कागज में बताया गया है। रोजगार सेवक पर आरोप है की उन लोगों को भी काम करते दिखाया गया है जिसके हाथ में फ्रैक्चर की वजह से प्लास्टर लगा हुआ है। मजदूर रोजगार सेवक के कागजातों में मनरेगा का कार्य कर रहा है लेकिन हकीकत में मजदूर अपनी गाय भैंस चरा रहा है।
इस प्रकरण में बिट्टू सिंह कुशवाहा ने पत्र के माध्यम से विकास खण्ड अधिकारी को मनरेगा में हूऐ भ्रष्टाचार से अवगत कराते हूऐ रोजगार सेवक अशोक कुशवाहा को बर्खास्त करने कि मांग की है।



