आजमगढ़:सठीयाँव बाजार में आखिर पुलिस क्यों हुई घंटों परेशान, क्या सही है, वायरल वीडियो, जनता की शिकायत या थानाध्यक्ष का बयान ?
Why did the police get disturbed for hours in Sathya Bazar, is it true, the viral video, public complaint or the statement of the police chief?

आजमगढ़ जिला के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठीयाँव बाजार मे उस समय गहमा गहमी मच गई जब एक मिठाई की दुकान पर बड़े पैमाने पर पुलिस आ धमकी जिनको देख कर दुकान संचालक के होश उड़ गए ।चर्चा है कि जनता की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस एक जुगल जोड़ी को वहां से पकड़ा तो जरूर लेकिन पूछताछ करके छोड़ दिया । बताया जा रहा है कि इस जुगल जोड़ी की आरोपित होटल के अंदर की भिंड से कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया, किंतु मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष ने इसकी जांच पड़ताल की इसके बाद उन्होंने बताया कि पब्लिक द्वारा लगाया ओरोप झूठा है क्योंकि युवक और युवती एक साथ तो होटल में मिले किंतु दोनों बालिग़ थे बतौर थाना अध्यक्ष युवती ने बताया कि उसके साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं हुई है इस कारण आरोपी जुगल जोड़ी के साथ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। मामला कुछ भी हो यह तो एक जांच का विषय बनता है। किंतु इस बात को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। जिस होटल की यह घटना है पब्लिक का आरोप है कि वहां अक्सर इस तरह का कुछ न कुछ होता रहता है। पुलिस इस् घटना को किस तरह से झूठी बता रही है यह बात समझ में नहीं आ रही है। क्योंकि जनता ने खुद युगल प्रेमियों की वीडियो बनाकर वायरल किया है । वायरल वीडियो के बारे में थाना अध्यक्ष का कहना है कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है इस घटना से छोटे-मोटे दुकानदार भी अपनी दुकानों को लेकर चिंतित हैँ कि कही बदनामी के डर से ग्राहक उनकी दुकान न छोड़ दें।



