आईसीडीएस विभाग के पोषण मिशन के प्रगति की हुई समीक्षा बैठक
बैठक में संबंधित अधिकारियों को डीएम द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत पोषण मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक गुरुवार को डीएम विशाल सिंह की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार मे हुई।
उन्होंने निर्देश दिया कि संभव अभियान के अन्तर्गत सैम बच्चों की फीडिंग की स्थिति में अपेक्षित सुधार किया जाए।
इस दौरान डीएम ने कहा कि समस्त आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण ट्रेकर एप्प का शत्-प्रतिशत प्रशिक्षण कराया जाए। पोषण पुनार्वास केंद्र में सैम बच्चों को भर्ती कराए जाने के निर्देश दिए। प्रत्येक माह राशन वितरण की फीडिंग, गृह भ्रमण, दक्षता मापन, पोषण टेकर पर करना सभी सीडीपीओ सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अनटाइड फंड से आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए वजन मशीन को क्रय कर ले। समुदाय आधारित गतिविधियों के जांच करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया। पोष्टाहार का वितरण, शत-प्रतिशत हर हाल में ससमय वितरण हो जाना चाहिए। पोषण के दृष्टिगत सहजन का वृक्ष लगाया जाना सुनिश्चित करें। जिन आगनबाड़ी केंद्रों पर वजन व लम्बाई, तौल मशीन नही है। बगल के केंद्र से समन्वय बनाते हुए उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।नवागत जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत जनपद स्तर पर नामित नोडल अधिकारी एवं कन्वर्जेंस समिति के सदस्य आदर्श आगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने के लिए गोद लेने वाले समस्त जिला व ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं जिला पोषण समिति एवं निवारण समिति के सदस्यों के साथ पोषण संबंधित विभिन्न आयामों पर समीक्षा की गई है। सीडीओ डॉ.शिवाकांत द्विवेदी ने जच्चे-बच्चे के पोषण संबंधी कार्याे में शिथिलता व लापरवाही बरतने पर सुपरवाईजर व आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कड़ी फटकार लगाई।
इस मौके पर सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त एमओआईसी, समस्त सीडीपीओ, यूनीसेफ़ प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।



