गाजीपुर:सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जमां खां साहब का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर नवमनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जमां खां साहब का स्वागत समारोह आयोजित हुआ।कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया ।इस स्वागत समारोह में जमां खां साहब का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र कमजोर हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं पर हमलें हो रहे हैं । भाजपा देश के लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध साजिश रच रही है। आज देश साम्प्रदायिक , तानाशाह और फिरकापरस्त ताकतों के चंगुल में फंस गया है।भाजपा सरकार के पास देश और प्रदेश के नौजवानों , किसानों और मुसलमानो की खुशहाली के लिए कोई योजना नहीं है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी को धोखा दिया है।उन्होंने सभी की जिंदगी में अंधेरा फैलाने का काम किया है । युवाओं से नौकरी देने का झूठा वादा कर उन्हें ठगने का काम किया गया । किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर ठगने का काम किया।भाजपा सरकार सभी की रोजी रोटी बर्बाद करने का काम कर रही है।यह सरकार केवल समाज में मजहबी नफरत फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में मशगूल हैं। भाजपा सरकार केवल झूठ परोसने का काम कर रहीहै। उन्होंने कहा कि यह सरकार न अगड़े की है न पिछड़े की है, न हिन्दू की है न मुसलमान की है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों की है जो राष्ट्र की सम्पत्तियों को कौड़ी के दाम बेचकर उनकी और अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त हैं। अपने स्वागत से अभिभूत नवमनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जमां खां साहब ने कहा कि आज देश की जनता लगातार बढ़ती मंहगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। गरीबों के चुल्हे की आंच धीमी पड़ गयी हैं मगर यह सरकार केवल पूंजीपतियों की खिदमत में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की साम्प्रदायिक नीतियों के चलते आज देश की गंगा जमुनी तहजीब खतरे में है।यह सरकार देश के लिए खतरा बन गयी है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए 2024के लोकसभा चुनाव में हराकर बेदखल करना जरूरी है। इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से राज्य कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, आत्मा यादव,अशोक कुमार बिंद, मारकन्डेय यादव, निजामुद्दीन खां, सदानंद यादव, रणजीत यादव, शेर खां,सैय्यद खां,वसीम ख़ां,गोपाल यादव,रमेश यादव,जुम्मन खां,चन्द्रिका यादव, दिनेश यादव, बलिराम यादव,देवनाथ कुशवाहा, सुनील सिंह मुन्ना, कमलेश यादव, राकेश यादव , नन्दलाल यादव, छन्नू यादव,आन्नंद प्रकाश यादव, अमित कुमार यादव,सतिराम यादव,विजय यादव,पवन यादव, लड्डन खां, अशोक यादव आदि उपस्थित थे। इस स्वागत समारोह का संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button