द्वितीय पेरेंट्स काउंसिलिंग का हुआ समापन 

तृतीय पेरेंट्स काउंसिलिंग के लिए सभी दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को मिला आमंत्रण 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। ब्लॉक संसाधन केंद्र सुरियावां में शनिवार को

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लॉकस्तरीय एनवायरनमेंट प्रोग्राम के तहत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का द्वितीय काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस दौरान काउंसिलिंग में 50 बच्चों के अभिभावकों ने प्रतिभा किया। बीईओ यशवंत सिंह द्वारा दिव्यांग बच्चों के चौमुखी विकास पर प्रकाश डाला। वहीं स्पेशल एजुकेटर श्याम बहादुर यादव, शक्तिमान कुमार उपाध्याय व राणा गोविंद द्वारा प्रथम काउंसलिंग में दिए गए सुझावों का अभिभावकों से फीडबैक लिया गया। साथ ही द्वितीय पेरेंट्स काउंसलिंग में उनका समाधान करते हुए तृतीय पैरेंट्स काउंसलिंग के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें रिसोर्स पर्सन प्रधानाध्यापक दीनानाथ यादव एवं सहायक अध्यापक आयुष मिश्रा द्वारा बताया गया कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। सही सुझाव एवं मार्गदर्शन से समाज के मुख्य धारा से इनको जोड़ा जा सकता है। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी अभिभावकों को प्रेरित करते हुए तृतीय पैरेंट्स काउंसलिंग के लिए आमंत्रण देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Back to top button