Azamgarh news:चंद्रयान-3 का सफल लैंडिंग, दीदारगंज क्षेत्र के सरकारी गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों बच्चों ने देखा संजीव प्रसारण
प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर पर सजीव प्रसारण देखते बच्चे
रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे
दीदारगंज – आजमगढ़:दीदारगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर, खरसहनकला दीदारगंज, अरनौला, कुशलगांव, मोलनापुर अहमद बक्स फुलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्र पीजी कालेज सहित क्षेत्र के सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में बुधवार सायं पांच बजे से सवा छ: बजे तक बच्चों तथा शिक्षकों ने टीवी सेट, लैपटॉप, आदि पर ऐतिहासिक सफल चंद्रयान-3 लैंडिंग का सजीव प्रसारण देखकर रोमांचित हुए और भविष्य में कुछ ऐसा ही कर गुजरने ठानी, तथा देश की तरक्की के लिए तन मन धन से भविष्य में लग जाने की कसमें खाई। प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार सिंह ने विद्यालय में बच्चों को जानकारी भी दी।