आनंद कुमार चंदौली तथा डॉक्टर शमशेर खान दौसा के जिला अध्यक्ष बनाए गए

Anand Kumar Chandauli and Doctor Shamsher Khan were made district presidents of Dausa

 

प्रयागराज:उत्तर प्रदेश
आइडियल पत्रकार संगठन का मजबूती के साथ कई जिलों एवं प्रदेशों में विस्तार करते हुए युवा पत्रकार आनंद कुमार को चंदौली का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में दौसा राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार डॉ शमशेर खान को जिला अध्यक्ष दौसा के पद पर नियुक्त किया गया है। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रामायण सिंह तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता दुर्गा सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन का संपूर्ण भारत में मजबूती के साथ विस्तार चल रहा है। इसी विस्तार के तहत भारत के कई प्रदेशों तथा कई जिलों में संगठन द्वारा नियुक्तियां की गई है। जहां पर महाराष्ट्र में प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संपर्क प्रमुख आबा साहब सूर्यवंशी, राष्ट्रीय सचिव राशिद खान पठान, महाराष्ट्र प्रदेश संपर्क प्रमुख भारत कुमार भानुशाली, डॉ नितिन शिंदे, प्रदेश संघटक सुरेश श्रीमंत पाटू द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में संगठन के पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। वहीं पर उत्तर प्रदेश में विशेष कर प्रयागराज मंडल अध्यक्ष डॉ राम जी प्रजापति द्वारा प्रयागराज मंडल एवं अन्य जिलों में कई पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी विस्तार का कार्य चल रहा है। प्रदेश के सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष अपने कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। रामायण सिंह तथा दुर्गा सिंह ने यह भी बताया कि जल्द ही हम भारत के सबसे मजबूत पत्रकार संगठन के रूप में जाने जाएंगे।

Related Articles

Back to top button