जौनपुर:पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या
बताया जा रहा है कि सतीश यादव का जगत सिंह से काफी दिनों से विवाद चल रहा था,कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई थी,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, आए दिन वो लोग धमकी दिया करते थे,लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती थी,
जौनपुर जिले में दिनदहाड़े छात्र नेता सतीश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई,इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.जानकारी के मुताबिक, मारपीट को लेकर बुधवार को नेवढ़िया पुलिस ने जगत सिंह की शिकायत पर थाने पर उनके पिता सतीश यादव को थाने से फोन करके बुलाया था. सतीश यादव थाने जाने के लिए निकले और घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर पहुंचे थे कि दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी.अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गोसाईपुर गांव में जगत सिंह के मकान के सामने सड़क पर गोसाईपुर के ही निवासी सतीश यादव गंभीर अवस्था में लहूलुहान पड़े हुए थे. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. परिजनों की मदद से घायल सतीश यादव को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इस घटना में जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,
جونپور ضلع کے طالب علم لیڈر ستیش یادو کو دن دیہاڑے گولی مار کر ہلاک کر دیا گیا، اس واقعہ سے پورے ضلع میں خوف و ہراس پھیل گیا ہے۔ پولیس نے لاش کو پوسٹ مارٹم کے لیے بھیج دیا ہے۔ پولس معاملے کی جانچ کر رہی ہے۔ذرائع کے مطابق نئیدھیا پولیس نے جگت سنگھ کی شکایت پر بدھ کے روز جگت سنگھ کے والد ستیش یادو کو تھانے سے طلب کیا تھا۔ ستیش یادو پولیس اسٹیشن جانے کے لیے نکلے اور اپنے گھر سے محض 200 میٹر کے فاصلے پر ہی تھے کہ بدمعاشوں نے اسے گولی مار کر ہلاک کر دیا۔ ایڈیشنل سپرنٹنڈنٹ آف پولیس (دیہی) شیلیندر سنگھ نے بتایا کہ گوسائی پور گاؤں میں جگت سنگھ کے گھر کے سامنے سڑک پر ستیش یادو گوسائی پور کا رہنے والا، تشویشناک حالت میں پڑا تھا۔ اطلاع ملنے پر پولیس جائے وقوعہ پر پہنچ گئی۔ زخمی ستیش یادو کو صدر اسپتال لے جایا گیا جہاں ڈاکٹروں نے اسے مردہ قرار دے دیا۔ واقعے کی تمام زاویوں سے تحقیقات کی جارہی ہے۔ انہوں نے کہا کہ لواحقین کی شکایت پر مقدمہ درج کر کے ملزمان کو جلد گرفتار کر لیا جائے گا۔ اس واقعے میں جو بھی ملوث ہوا اس کے خلاف سخت کارروائی کی جائے گی،