कांग्रेसजनों ने मांगों को लेकर तहसील पर किया धरना-प्रदर्शन
जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। उन जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार को 10 वर्ष व राज्य में 7 वर्ष से अधिक का समय हो गया है। फिर भी भदोही में विकास का पहिया थमा हुआ प्रतीत होता है। भदोही में ढेर सारी समस्याएं हैं। जिसका निदान होना भदोही के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन के माध्यम से शासन व प्रशासन का ध्यान उन समस्याओं की ओर आकृष्ट करा रहे हैं। जिसमें अभोली ब्लॉक का मुख्य सीएचसी की इमारत लगभग 20 वर्षों से तैयार है। आज भी कार्य शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के ग्राम सभा गौरा में बने सीएचसी में चिकित्सक व सुविधाओं का अभाव है। इसी ब्लॉक के ही मिश्राइनपुर मसूधी फीडर से जुड़े गांवों में विद्युतकर्मियों द्वारा मीटर रीडिंग सही तरीके से न कर मनमानी तरीके से कराई जा रही है। सुरियावां ब्लॉक के सीएचसी पर विगत कई महीनो से एक्सरे मशीन लगाकर छोड़ दिया गया है। विभागीय लापरवाही के कारण आज तक चालू नहीं हो पाया है। कहा कि इसी ब्लॉक का छनौरा पट्टीबेजांव मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल है। बनकट राज की नलकूप की पश्चिमी नाली भी क्षतिग्रस्त है। किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। भदोही के मई, हरदोपट्टी बीसापुर पचपतटीया गांव के नलकूप कई महीनो से बंद पड़े हैं। जिससे किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विजिलेंस विद्युत विभाग के जेई कुलदीप शर्मा द्वारा ओवरलोड के नाम से लगातार उपभोक्ताओं का मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
इस मौके पर वसीम अंसारी, दीनानाथ दुबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, राजेश्वर दुबे, सुरेश गौतम,
सुबुक्तगीन अंसारी, त्रिलोकीनाथ बिंद, स्वालेह अंसारी,
नाजिम अली, शमशीर अहमद, अवधेश पाठक, असलम हाशमी, मो.अब्दुल, आजाद हुसैन, इजहार अंसारी, शिवपूजन मिश्र, राजाराम दुबे, विनोद गौतम, जिला दुबे, पप्पू पांडेय, अकबर अंसारी, सरफराज अहमद, शमशुलहक हाशमी, महेशचंद्र मिश्र, संजय पांडेय, धर्मेंद्र पटेल, सुरेश सरोज, कैलाश सरोज, विनोद सरोज, सुरेश चौहान, करन मौर्य ,शक्ति मिश्र, शांति देवी, माजु अली, चंद्रशेखर पासवान, साजिद अली, संजीत पाल, काशीनाथ व गोविंद कुमार आदि मौजूद रहें।



