चुनाव में लापरवाही बरतने वालो पर कडी़ नजर, पुलिस का पैदल मार्च

Strict vigil on those who show negligence in elections, police conduct foot march

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

भिवंडी – भिवंडी में विधानसभा चुनावों को लेकर विधानसभा पुर्व व विधानसभा पश्चिम क्षेत्रों में कानून व व्यवस्था बनाएं रखने के लिए भिवंडी पुलिस प्रशासन व्दारा पैदल खर्च निकाल कर नागरिकों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि इस लोकतंत्र के महापर्व में निर्भीक होकर अपने मतदान का प्रयोग करें। पुलिस आपके मदत के लिए तैयार है।
भिवंडी पुलिस उपायुक्त डॉ.मोहन दहीकर के निर्देशानुशार चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भिवंडी में कई प्रमुख मार्गो पर पुलिस जवानो द्वारा पैदल मार्च किया जा रहा है। स्वर्गीय धर्मवीर आनंद दिघे चौक, से होकर कोटरगेट मस्जिद, निजामपुरा, बाजारपेठ, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक बंजार पट्टी नाका जैसे प्रमुख मार्गो पर पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस मार्च में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ राज्य रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान के अलांवां महिला पुलिस भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं थी। जिन्होंने हथियार भी अपने हाथ में लिए हुए थे। पुलिस का यह प्रयास चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति को रोकने और जनता में विश्वास बनाए रखने के लिए किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button