Jaunpur news:चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग पर नगर में खुशी का माहौल

रिपोर्ट- शमीम

लोगों ने मिठाइयां बांटकर कर एक दूसरे को दि बधाई

मडियाहू ,जौनपुर ।स्थानीय नगर में चंद्रयान 3की चांद पर सफल लैंडिंग होने पर इसरो के वैज्ञानिकों सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर फैल गई। देखते ही देखते नगर के गांधी तिराहे पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रामविलास पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नगर वासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर भारत माता की जय व इसरो वैज्ञानिक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जमकर आतिशबाजी किया व लोगों को मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया। इस अवसर पर भाजयूमो के जिला अध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह ,विनोद कुमार जायसवाल ,सरदार गब्बर सिंह, विनोद निगम, राजेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप साहू, चंदन केसरी ,अरविंद चौरसिया ,शेर बहादुर मौर्य ,राकेश गुप्ता ,अनिल कुमार गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button