विधायक ने वितरित किया सैकड़ों जरुरतमंदों में कंबल 

कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और खुशी दिखी झलकते

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। डीघ ब्लॉक के खानापुर गांव में सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को कंबल वितरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ज्ञानपुर विधानसभा विधायक विपुल दुबे ने जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए सैकड़ों जरूरतमंद ग्रामीणों में कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि ठंड के इस कठिन समय में गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। सरकार की योजनाओं के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी हम हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है। कार्यक्रम के दौरान शासन से आए कंबल का उनके द्वारा बारी-बारी से सभी जरूरतमंद ग्रामीणों में वितरित किया गया। जिसमें काफी संख्या में बच्चों के साथ ही बुजुर्ग पुरुष व महिलाएं शामिल रहीं। सभी को विधायक ने अपने हाथों से कंबल का वितरण किया।

इस मौके पर जोगेंद्र बिंद, मेहीलाल लाल, धर्मराज केवट, राजकुमार बिंद अशोक, विपिन, बेचूलाल बिंद, कडेदीन पांडेय, अरुण पांडेय, पवन पांडेय सहित क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button