भदोही:नहीं पहुंची भदोही में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

प्रियंका गांधी वाड्रा की तबीयत खराब होने के कारण राहुल गांधी ने स्थगित किया कार्यक्रम

रिपोर्ट: असरफ संजरी

भदोही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा को भदोही जनपद में अचानक स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस के पूर्व सांसद वाराणसी राजेश मिश्र ने मीडियाकर्मियों के साथ हुई बातचीत के दौरान बताया कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की तबियत ज्यादा खराब होने के चलते उन्होंने यात्रा को स्थापित कर दिया। राहुल गांधी बाबतपुर एयरपोर्ट से शायद 5 बजे की फ्लाइट पकड़ दिल्ली वापस जाएंगे। भारत जोड़ों न्याय यात्रा अब कुछ दिन बाद भदोही में होगा।
हालांकि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा इसकी तैयारी की गई थी। सुबह से ही जनपद सहित गैर जनपद के कांग्रेसियों की गाड़ी भदोही की सड़कों पर दौड़ती दिखाई दी। जनपद के कंधिया फाटक, चौरी बाजार में कांग्रेसी फूल माला लेकर सड़कों के किनारे खड़े थे। नगर के इंदिरा मिल चौराहा, रजपुरा चौराहा व नेशनल तिराहे पर भी कांग्रेसी राहुल गांधी के स्वागत के लिए खड़े दिखाई दिए। इंदिरा मिल चौराहे पर पहुंचकर राहुल गांधी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे बढ़ते। रजपुरा चौराहे पर उनके जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित था। जहां पर कांग्रेसी भाषण देते हुए दिखें। लेकिन राहुल गांधी का कार्यक्रम अचानक निरस्त हो जाने के बाद वहां पर सभा कर रहे कांग्रेसी भी खिसक लिए। राहुल गांधी के रात्रि विश्राम का कार्यक्रम मुसीलाटपुर में निर्धारित था। जहां पर एक मैदान में उनके ठहरने के लिए टेंट लगाएं गए थे। वहां पर वें कालीन उद्यमियों से मुलाकात कर उद्योग के बारे में जानकारी लेते। इसके साथ ही कुछ अन्य लोगों से भी उन्होंने मुलाकात का समय दिया था। राहुल गांधी का कार्यक्रम अचानक स्थगित हो जाने के कारण कांग्रेसी काफी मायूस दिखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button