हज-2025 के प्रथम किस्त जमा करने की बढ़ी तिथि 

31 अक्टूबर से बढ़ाकर कर दी गई है 11 नवंबर तक 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव, कार्यपालक अधिकारी व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद ने बताया कि हज कमेटी ऑफ

इंडिया मुंबई के द्वारा अवगत कराया है कि हज-2025 के लिए चयनित हज यात्रियों की प्रथम किस्त 1,30,300 रुपया जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 11 नवम्बर कर दी गई है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि उपरोक्त धनराशि जमा कर पे-इन-स्लिप को ऑनलाइन जमा रसीद, हज आवेदन फार्म व घोषणा पत्र, मेडिकल स्क्रीनिंग एंड फिटनेस सर्टिफिकेट हज कमेटी ऑफ इंडिया के वेबसाइड पर उपलब्ध निर्धारित प्रारुप पर भेजना है। इसके साथ ही स्वहस्ताक्षरित अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट की फोटो प्रति भी भेजना होगा। एक प्रति उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के उक्त पते पर डाक अथवा दस्ती 14 नवम्बर या उससे पूर्व जमा करना आवश्यक है। निर्धारित समय से धनराशि जमा न होने की स्थिति में चयन निरस्त किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button