मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भव्य प्रचार सभा में उमड़ा जन सैलाब

Crowds gathered in Chief Minister Eknath Shinde's grand campaign meeting

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – एनडीए महागठबंधन व्दारा भिवंडी पूर्व, पश्चिम और ग्रामीण विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रचार के लिए कामतघर स्थित स्व, मोतीराम काटेकर क्रिडा नगरी में एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इस सभा को संबधित करने आए महाराष्ट्र के मुख्यमंंत्री एकनाथ शिंदे का भव्य स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैदान में उमड़ी भीड़ जीत की आगाज करती है। लाडली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना सभी जाति-समुदाय के लोगों के लिए उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई है।
शिंदे ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी योजना को बंद कराने के लिए अदालत तक मामला ले जाया गया था।लेकिन अदालत ने विपक्ष को करारा जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष ने उनकी योजनाओं की जांच कर उन्हें जेल भेजने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता सच को समझे। शिंदे ने अपने शासनकाल में की गई पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने ‘मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना’ शुरू की, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। इसके साथ ही तीर्थ दर्शन योजना का भी शुभारंभ किया गया है। उन्होंने किसानों के बिजली बिल माफ करने के प्रयास का भी आश्वासन दिया।
भिवंडी शहर की समस्याओं पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की खराब सड़कों और जर्जर इमारतों को सुधारने के लिए उनकी सरकार काम करेगी। उन्होंने भिवंडी को ठाणे जैसा विकसित शहर बनाने का सपना जनता के सामने रखा और कहा कि इसके लिए भिवंडी पूर्व के उम्मीदवार संतोष शेट्टी, भिवंडी पश्चिम के महेश चौघुले, और भिवंडी ग्रामीण के शांताराम मोरे को जिताना होगा। शिंदे ने जोर देकर कहा कि ये तीनों उम्मीदवार जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और भिवंडी को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएंगे। सभा में भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने अपनी उत्साहपूर्ण उपस्थिति से यह जाहिर कर दिया कि वे मुख्यमंत्री के वादों और योजनाओं का समर्थन करते हैं।

Related Articles

Back to top button