कांग्रेसियों द्वारा निकाला गया धन्यवाद जुलूस
जाति जनगणना कराएं जाने की केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव को बताया राहुल गांधी की जीत
भदोही। केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना का प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद शुक्रवार को ज्ञानपुर स्थित गांधी पार्क से राजा पार्क तक कांग्रेसियों द्वारा धन्यवाद जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि देश की जनता लंबे समय से जाति जनगणना के माध्यम से सामाजिक न्याय की मांग करती रही है। राहुल गांधी ने जनता की आवाज में अपनी आवाज मिलाई और संसद से लेकर सड़क तक जनता की आवाज को दोहराया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से वादा किए थे कि हर हाल में जाति जनगणना कराकर रहेंगे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भी इसे शामिल किया। जाति जनगणना कराया जाना यह राहुल गांधी के प्रतिबद्धता की जीत है। आज केंद्र सरकार जाति जनगणना कराने को मजबूर हुई है। कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने और हर वर्ग को उचित हिस्सेदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का समापन राजा पार्क में स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश सचिव राकेश मौर्या, दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दुबे, सुरेश गौतम, मुशीर इकबाल, त्रिलोकीनाथ बिंद, नाजिम अली, स्वालेह अंसारी, मृत्युंजय सिंह, लक्ष्मीशंकर चौबे, अकबर अंसारी, मीना कुमारी, सीता देवी, रामरक्षा मौर्य, शारदा सरोज, अभिमन्यु यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।