मुलुंड विधानसभा में(शरदचन्द्र पवार) प्रत्याशी संगीता वाझे ने वापस लिया नामांकन
In Mulund Vidhan Sabha (Sharadchandra Pawar) candidate Sangeeta Vaze withdrew nomination

ब्युरोरिपोर्ट:अजय उपाध्याय
मुंबई: मुलुंड विधानसभा में शरद पवार की प्रत्याशी संगीता वाझे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। ऐसे में कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश शेट्टी का राकांपा और सपा पूरी तरह सहयोग करेगी ।
बता दें कि अब मविआ कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश शेट्टी का मुकाबला महायुती भाजपा प्रत्याशी मिहीर कोटेचा से है। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी राकेश शेट्टी समय समय पर मुलुंड विधानसभा का मुद्दा उठाते रहे हैं।


