बलिया:क्रय विक्रय सहकारी समिति सिकंदरापुर के चुनाव में निर्विरोध सभापति बने अभय कुमार सिंह
रिपोर्ट = राजू राय
भीमपुरा/बेल्थरारोड/बलिया:क्रय विक्रय सहकारी समिति सिकंदरापुर में गुरुवार को चुनाव आधिकारी प्रमोद कुमार सिंह व सचिव सन्तोष सिंह के नेतृत्व में सभापति का चुनाव कराया गया। जहां सर्व सम्मति से अभय कुमार सिंह को सभापति व रिंकी सिंह को उपसभापति चुना गया। वही समिति के सदस्य के रुप में उर्मिला देवी, संजय मौर्य, विंधाचल व अरविंद कुमार सिंह को चुना गया।इस दौरान सूर्य प्रकाश सिंह, बिट्टू सिंह,रमाशंकर सिंह, महाप्रताप सिंह आदि लोगों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।