पुरानी रंजिश में मारपीट करने का वांछित आरोपी गिरफतार
पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर संबंधित धाराओं में भेजा जेल

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। सुरियावां थाना की पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गुप्ता देते हुए मारपीट के दौरान गंभीर चोट पहुंचाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
उक्त थाना क्षेत्र के जीयनपुर निवासी शिकायतकर्ता विशाल यादव द्वारा सूचना दी गई थी कि 26 जून को सायं के समय आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली-गुप्ता देते हुए मारपीट के दौरान गंभीर चोट पहुंचाया गया। सूचना पर तत्समय ही आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा-323, 326 व 504 का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रचलित की गई। एसपी डॉ.मीनाक्षी कात्यायन द्वारा पंजीकृत अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दिए गए निर्देश के क्रम में आज स्थानीय पुलिस द्वारा गाली-गुप्ता देने व मारपीट के दौरान गंभीर चोट पहुंचाने के आरोपी लालजी पुत्र स्व.राम अवतार निवासी बैरीपरवां थाना सुरियावां जनपद को दानूपुर से गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।



