Mumbai news:इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर मुंबई सबसे आगे होगा
ब्युरोरिपोर्ट-अजय उपाध्याय
मुंबई, :स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाएं अमल में लाते हूए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का निर्माण करके उत्तर मुंबई का पूर्ण विकास किया जाएगा। उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा और महायुति के उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कांदिवली (पूर्व) में आयोजित ‘नमो यात्रा’ में बोलते हुए यह आश्वासन दिया।
ढोल-नगाड़ों के साथ छत्रपति शिवाजी राजे संकुल से शुरू हुई इस नमो यात्रा में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। जगह-जगह नागरिकों ने पीयूष गोयल पर पुष्प वर्षा की और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पीयूष गोयल ने मतदाताओं से संपर्क करते हुए कहा कि उत्तर मुंबई के नागरिकों को बड़े अस्पताल समेत बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी।