आजमगढ़:दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नगदी व ज़ेवर लेकर फरार, पीड़ित ने अज्ञात चोरो के खिलाफ दी तहरीर

Azamgarh: Unknown thief absconded with cash and jewelry by breaking the lock of the door, the victim filed a complaint against the unknown thief.

गंभीरपुर आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा रायपुर में बृहस्पतिवार की रात्रि में रामवृक्षपाल के घर में घुसे अज्ञात चोरो ने घर का ताला तोड़कर 12 थान जेवर व ₹500 नगदी लेकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा रायपुर में रामवृक्ष पाल के घर के सभी सदस्य बृहस्पतिवार की शाम को खाना खाकर रोज की भांति सो गए रात्रि में घर का ताला तोड़कर घुसे अज्ञात चोरों ने घर में रखे 12 थान जेवर व ₹500 नगदी लेकर फरार हो गए सुबह जब परिजन सोकर जगे तो ताला टूटा देखकर आवाक रह गए। रामवृक्ष पाल ने गंभीरपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

Related Articles

Back to top button