अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से कंबाइन हार्वेस्टर चालक की मौत, एक घायल

रिपोर्ट :रिंकू चौहान
ठेकमा आजमगढ़ बरदह थाना अंतर्गत जौनपुर आजमगढ़ मुख्य मार्ग देर रात ग्राम बेला के पास रोड क्रॉस कर रहे थे तेज रफ्तार से आ रही चार पहिया वाहन की चपेट में आने से हार्वेस्टर कंबाइन मशीन चालक बुरी तरह से घायल हो गए इसकी सूचना ठेकमा चौकी प्रभारी को दी गई आनन फानन पर मौके पर पहुंचे घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा ठेकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां पर डॉक्टर ने रामकिशुन 35 पुत्र श्याम सुंदर ग्राम दहगाह जनपद मथुरा को मृत्यु घोषित कर दिया घायल दिगंबर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया पुलिस ने रामकिसुन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मृतक का भाई बलराम ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा लिखवाया.



