दो लाख की बिजली चोरी के आरोप में दो पर मामला दर्ज

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी में विद्युत आपुर्ति करने वाली टोरेंट पावर कंपनी के उडाका दल व्दारा की गई कार्यवाई के दौरान दो लाख रुपये की बिजली चोरी का मामला प्रकाश में आया है। अधिकारियों का मानना है कि बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर हजारों यूनिट बिजली की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। शांतीनगर पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।टोरेंट पावर के एक्जीक्यूटिव किशोर दादाराव पगारे के नेतृत्व में यह छापेमारी समद नगर के सलाउद्दीन कॉम्प्लेक्स में स्थित फ्लैट नंबर 209 पर की गई। इस कार्रवाई में पाया गया कि बिजली उपभोक्ता मोमीन समरीन रफीक और डॉ. रफीक मोमिन ने मीटर में फेरबदल कर 7895 यूनिट बिजली का अवैध रूप से उपयोग किया। इस बिजली की कीमत 1,99,121.30 रुपये आंकी गई है, जिससे कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया गया।
पुलिस ने इस मामले में मोमीन समरीन रफीक और डॉ. रफीक मोमिन के खिलाफ बिजली अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक घोलप कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई से बिजली चोरी पर लगाम लगाई जा सकती है।भिवंडी में बिजली चोरी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, और यह मामला दिखाता है कि किस प्रकार कुछ लोग बिजली का अवैध उपयोग कर रहे हैं। टोरेंट पावर की सतर्कता विभाग की सतत कार्रवाई के बावजूद, इस तरह के मामले सामने आना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। इस तरह की घटनाओं से बिजली कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान होता है, जिसका सीधा असर अन्य उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है। पुलिस और बिजली विभाग की टीम लगातार ऐसे मामलों पर निगरानी रख रही है, ताकि बिजली चोरी पर लगाम लगाई जा सके। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन की सख्ती से भिवंडी में बिजली चोरी पर रोक लगाई जा सकेगी या यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।


