आजमगढ़:रास्ते में लड़की के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट:लइक शेख
फूलपुर/आजमगढ़:फूलपुर कोतवाली पुलिस ने रास्ते में लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को मुकदमा वादी द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि मेरी लडकी को शौच के लिये जाते समय अलगू उर्फ विशेष पुत्र कमलेश ग्राम गोबरहा थाना फूलपुर ने छेडखानी किया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 07/24 धारा 354 , भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम अलगू उर्फ विशेष पुत्र कमलेश ग्राम गोबरहा थाना फूलपुर आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय द्वारा की रही है। शुक्रवार को उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संम्बन्धित अभियुक्त अलगू उर्फ विशेष पुत्र कमलेश ग्राम गोबरहा थाना फूलपुर आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष को जगदीशपुर तिराहे से दोपहर लगभग 11 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



