भदोही में 77 लेखपालों को मिला नियुक्ति पत्र 

चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सजीव प्रसारण

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी ने उ0प्र0 अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं भर्ती पारदर्शी प्रक्रिया के अन्तर्गत चयनित 7720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण प्रक्रिया का लोकभवन लखनऊ से शुभारम्भ किया। जिसका लाइव प्रसारण कलेक्टेªट सभागार में करते हुए मा0 सांसद भदोही डॉ0 विनोद कुमार बिन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, जिलाधिकारी विशाल सिंह द्वारा जनपद भदोही में नवनियुक्ति 77 लेखपालों को नियुक्ति प्रमाण पत्र देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गयी। नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर लेखपालों के चेहरें हर्ष व गौरवान्वित भाव से गदगद हो गये।

सांसद डॉ0 विनोद कुमार बिन्द ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मिशन रोजगार के अन्तर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रतियोगियों का चयन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद के 77 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति किया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त लेखपालों का हार्दिक स्वागत व उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जैसे ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ आपका चयन हुआ है। वैसे ही आप अपने आवंटित कार्य क्षेत्र में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से जनमानस की सेवा करेगे। जनपद में अधिकतर विवाद जमीन बटवारा, खेत मेढ़बंदी, भूमि सीमांकन आदि के होते है जिसका आप द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जायेगा।

मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में अधिकतर विवाद जमीन बटवारा, खेत मेढ़बंदी, भूमि सीमांकन आदि के होते है जिसका आप द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप अपना काम ईमानदारी से करिये। जनता की दुआएं ही आर्शिवाद है।

जिलाधिकारी विशाल सिंह ने नवनियुक्ति लेखपालों का राजस्व परिवार में आने पर स्वागत करते हुए कहा कि राजस्व से सम्बन्धित विभिन्न स्थलीय व जमीनी व मुद्दो का आप द्वारा स्थलीय अवलोकन कर तत्कालिक रिपोर्ट लगाया जाता है। इसलिए आप अपना काम पूरी सिद्दत व ईमानदारी से करें। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील स्तर पर राजस्व ग्राम आवंटित कर जल्द ही आपकी प्रशिक्षण शुरू हो जायेगी।

अपर जिलाधिकारी वि/रा कुंवर वीरेन्द्र मौर्य कार्यक्रम का संचालन करते हुए तीनों उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि नियुक्ति लेखपालों को कार्य आवंटित करते हुए अपने अवलोकन में प्रशिक्षण देना शुरू करें। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह, तीनो उप जिलाधिकारी भानसिंह, अरूण गिरि, बरखा सिंह, डिप्टी कलेक्टर विकास यादव, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार, सम्बन्धित अधिकारीगण व नवनियुक्त लेखपाल उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button