चोरी और छिनौती की लगातार बढ़ती घटना पुलिस के लिए बनी चुनौती
The ever-increasing incidents of theft and extortion have become a challenge for the police

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी शहर व आस – पास के ईलाकों में लगातार हो रही चोरी, डकैती,सेंधमारी, छिनौती,साइबर क्रांईंम जैसी बढ़ती घटना पुलिस के लिए एक बडी चुनौती बनती जा रही है। जिसको लेकर नागरिकों में भय का माहौल बन गया है।
चोरों व्दारा चार चोरी की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दिया है। जैतून पुरा, वाजा मोहल्ला के रने वाले मनपा की सफाई कर्मी पुष्पा कपिल दाठीया कीआलमारी में रखा १३ ग्राम सोने का हार,सेंधमारी करके चोर फरार हो गये। जिसकी कीमत ८५ हजार रुपये बताई जारही है। पुष्पा को संदेह है कि यह चोरी उसके दामाद, रोहित सुखदेव घरनिया व्दारा की गई है। पुलिस ने मामले में रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।वहीं पर काल्हेर गांव बांगरनगर प्लाॅटिनम हार्डवेयर की गोदाम से अज्ञात चोरों ने रात के समय गोदाम का शटर तोड़कर ३ लाख,७० हजार,३१२ रुपये मॅगनम कंपनी का माल, इनाॅक्स कंपनी की मशीन, लाॅक, मिनी फिक्स और अन्य सामान चोरी कर लिया । गोदाम मालिक रौनक नेमी चंद डागलिया ने नारपोली पुलिस स्टेशन में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
इसके अलावां पिंपलास स्थित भूमि वर्ल्ड के गोदाम का चोरों ने छत का सीमेंट पतरा और पीओपी तोड़कर गोदाम से ४ मोबाइल, २ लैपटॉप और आलमारी में रखे तीस हजार रुपये नकद समेत कुल 99 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। गोदाम मालिक शालीन दीपक देसाई की शिकायत पर कोनगांव पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।वहीं पर तीन बत्ती साई बाबा मार्केट कहांनंं घाटकोपर निवासी शैला राजेश बगाडे अपने बच्चों के लिए मोजे खरीद रही थीं। इसी दौरान किसी ने उनके बैग से तीन तत का हार और रुपये नकद चोरी कर लिया। शैला ने निजामपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पूरे शहर में दहशत का माहौल बना दिया है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर पुलिस कब तक इन चोरियों को रोकने में असमर्थ रहेगी और सुरक्षा को लेकर उनकी चिंताएं कब दूर होंगी।


